Advertisement

महापौर टटवाल ने फिर बनाई दूरी : एल्डरमैन ने पहले ली शपथ, फिर पहुंचे सम्मान कराने

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। करीब सवा दो महीने पहले एल्डरमैन (वरिष्ठ पार्षद) बने 8 लोगों के लिए गुरुवार का दिन खुशी का पैगाम लेकर आया। उज्जैन उत्तर और दक्षिण का प्रतिनिधित्व करने वाले इन लोगों ने प्रशासनिक संकुल हॉल में शपथ ली और फिर निगम कार्यालय में सम्मान कराने पहुंचे। महापौर मुकेश टटवाल ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाई।

Advertisement

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और निगम सभापति कलावती यादव तो पहुंचे लेकिन महापौर मुकेश टटवाल ने नहीं आएं। भाजपा नगर महामंत्री जगदीश पांचाल इस मौके पर उपस्थित रहे। नलियाबाखल के मुकेश मालवीय, कुशलपुरा के अशोक देवड़ा, गौतम मार्ग के मनीष खंडेलवाल, सिंहपुरी के अरविंद उपाध्याय, शंकरपुर के मुकेश चौधरी, बागपुरा के धर्मेंद्र बरुआ, अंबर कॉलोनी के शैलेंद्र यादव और मुनिनगर के मध्ुाकर राव ने एल्डरमैन पद की शपथ ली। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में शपथ दिलाई।

18 जुलाई को एल्डरमैन बने इन 8 लोगों की शपथ कई कारणों से टल रही थी। इसमें पुलिस वैरिफिकेशन और संगठन स्तर से हरी झंडी नहीं मिलना प्रमुख कारण थे। तीन दिन पहले ही अक्षरविश्व ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था और इसके बाद नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने शपथ दिलाना तय किया। हालांकि पारिवारिक कारणों से शहर से बाहर होने के कारण संजय अग्रवाल समारोह में शामिल नहीं हो सकें।

Advertisement

आखिर क्यों नहीं आए महापौर
महापौर मुकेश टटवाल शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए। इससे पहले वे डिनर और सीएम के दौरे में भी साथ नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी नाराजगी अभी भी कम नहीं हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें