Advertisement

उज्जैन और भोपाल के बीच आज से स्पेशल पैसेंजर ट्रेन

ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित, सामान्य श्रेणी का किराया लगेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन और भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेन आज यानी गुरुवार से शुरू हो रही है। गाड़ी संख्या 09313 और 09314 उज्जैन-भोपाल-उज्जैन स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को ३१ अगस्त तक स्पेशल किराए के साथ चलाया जाएगा। दरअसल, गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई को उज्जैन से प्रतिदिन रात ९ बजे रवाना होगी। जो ९.३० बजे तराना रोड पहुंचेगी।

इसी तरह मक्सी ९.४५, बेरछा १०.०२, कालीसिंध १०.१५, अकोदिया १०.३५, शुजालपुर १०.४८, कालापीपल ११.०५, सीहोर ११.३६, संत हिरदाराम नगर १२.४० बजे होते हुए रात 1.05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 09314 भोपाल-उज्जैन पैसेंजर 11 जुलाई से 1 सितंबर तक भोपाल से रोज रात 2.15 बजे चलकर संत हिरदाराम नगर 2.38, सीहोर 3.10, कालापीपल 3.40, शुजालपुर 4.20, अकोदिया 5.40, कालीसिंध 5.10, बेरछा 5.25, मक्सी 5.55 एवं तराना रोड 6.20 होते हुए सुबह 7.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

Advertisement

अनारक्षित है ट्रेन

यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है और मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के अनुसार सामान्य श्रेणी का किराया लगेगा। कोच कंपोजीशन के अनुसार गाड़ी में 7 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआरडी सहित 9 कोच हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review