Advertisement

5 साल के मुकुंद ने सुनाया शिव तांडव, 7 करोड़ सामूहिक जाप का संकल्प लिया था

नगर कीर्तन के साथ ओम नम: शिवाय जाप की पूर्णाहुति हुई, पुरस्कार में मिली रामचरित मानस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ओम नम: शिवाय पूर्णाहूति आयोजन में  5 साल के मुकुंद ने शिव तांडव स्त्रोत सुनाकर जनसमुदाय को चकित कर दिया। इस मौके पर और भी स्कूली बच्चों ने मानस की चौहाइयां सुनाई।

श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्था ने सावन माह 7 करोड़ सामूहिक ओम नम: शिवाय जाप का संकल्प लिया था। अभियान की पूर्णाहूति रविवार को ओम नम: शिवाय के नगर कीर्तन और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ हुई। शहर के साथ देश के विभिन्न शहरों और विदेशों में भी इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ और तय किये लक्ष्य 7 करोड़ ओम नम: शिवाय जाप से कहीं अधिक जाप हुए।
संयोजक हरिसिंह यादव ने बताया कि वाल्मीकि पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथ के सानिध्य में सावन के पहले दिन से अभियान शुरू हुआ था। रविवार को पूर्णाहूति कार्यक्रम में भी अतिथि बालयोगी ही थे। विशेष अतिथि मानव सेवा उत्थान समिति की संत रेणुका, प्रभावती देवी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय थे।

Advertisement

मानस व्याख्यान के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए

हरि सिंह यादव ने बताया मध्य प्रदेश रामायण इकाई ने तुलसी जयंती पर विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों के लिए रामचरित मानस आधारित व्याख्यान आयोजित की थी। इसके विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्था ने उपहार कूपन के माध्यम से चयनित 9 महिलाओं को रामचरित मानस भी उपहार स्वरूप दी। करीब ३०० से अधिक महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया।

Advertisement

मान शांत होता है ओम नम: शिवाय जाप से
उमेशनाथ महाराज ने कहा ओम नम: शिवाय को अपने नित्य जीवन में उतारें, रोज जाप करने से मन को शांति और शरीर में ऊर्जा की वृद्धि होती है। श्याम माहेश्वरी, भगवान शर्मा, मुकेश पाटीदार, जसवंत सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह परिहार, सुरेश पोरवाल, नितिन शर्मा, गोपाल बागरवाल, छोटेलाल मंडलोई पार्षद, अजय तिवारी, विजय तिवारी, आनंद राय, महेश तिलक, महेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रध्दालु मौजूद रहे। संचालन प्रवीण जोशी ने किया एवं आभार हरिसिंह यादव ने माना।

Related Articles