Advertisement

शहर में जगह-जगह निकली तिरंगा यात्रा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत साइंस कॉले में बुधवार को तिरंगा रैली निकाली।
शुभारंभ प्राचार्य प्रो. हरीश व्यास ने किया। एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रमिला बघेल व एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रदीप लाखरे ने पोर्टल पर पंजीयन के लिए मार्गदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आरके तिवारी, प्रो. इन्द्रेश कुमार मंगल, प्रो. बृजेश पारे, प्रो.सतीश चंद्र पाटीदार, प्रो.अजय सक्सेना, प्रो. राजकुमार नीमा, प्रो. अनिल पाण्डेय, प्रो. रतन लाल भ्रमरा, प्रो. दीपेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रो. मनमीत कौर मक्कड, प्रो. आर.एस. राठौर, इन्दर सिंह परमार, प्रो. मनीकांत, प्रो. पुष्पा जाटवा, क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राय, डॉ. शुभांगी, डॉ. जीवन सिंह सौलंकी, डॉ. रेखा नागवंशी, डॉ. दीपक मीणा, स्नेहा पोरवाल, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. रश्मि, डॉ. स्वाति पारासर, डॉ. सुचिता चादोलकर, डॉ. कमल किशोर कुम्भकार, डॉ. प्रियंका कीर्ति सोनटके, उमा, शुर्दशन सिशुलकर, हर्षद शर्मा, महेन्द्र सिंह, संतोष कुमार साहू, जयंत मिश्रा, आदि मौजूद थे।

माधव कॉलेज से स्वच्छता रैली निकाली

Advertisement

उज्जैन। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय माधव महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों में परिधान धारण कर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता रैली निकाली गई। गायत्री मंदिर से आयोजित रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कल्पना वीरेंद्र सिंह ने किया। रैली गायत्री मंदिर से आरंभ हो कर अंकपात मार्ग से होती हुई पिपली नाका पहुंची। मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ रैली का समापन हुआ। यह रैली नोडल अधिकारी मेजर डॉ मोहन निमोले संयोजक डॉ. जफर महमूद एवं कीड़ा अधिकारी नवीन कोरट के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में डॉ. अल्पना उपाध्याय, डॉ. मंसूर खान, डॉ. केशवमणी शर्मा, डॉ. आयशा सिद्दीकी,डॉ. नीरज सारवान, डॉ. अंशु भारद्वाज, प्रो. भावना कुशवाहा, डॉ. मधुबाला अग्रवाल, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. जी.एल. खागोड़े, मोहित पांचाल सहित बड़ी संख्या विद्यार्थी
मौजूद थे।

Advertisement

नवांकुर सखी तिरंगा यात्रा का आयोजन

उज्जैन। मप्र जन अभियान परिषद ने वार्ड 53 मे नवांकुर सखी तिरंगा यात्रा निकाली। अजीता परमार, शिव प्रसाद मालवीय, जय दीक्षित ने संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय लाठी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। यात्रा में नवांकुर सखियों ने बढ़-चढक़र भागीदारी की। संचालन करुणा शितोले ने किया एवं आभार मोना शिंदे ने माना।

विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

उज्जैन। शासकीय संस्कृत कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली। डॉ. श्रेयस कोरान्ने ने बताया कॉलेज परिसर से हरसिद्धि मंदिर चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Related Articles

Write a review