भस्मार्ती में शामिल हुए गौतम गंभीर और अभिनेत्री सोनल

अभिनेत्री और गायिका सोनल चौहान भी आईं

उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर सपरिवार और फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान भगवान महाकाल की भस्मार्ती शामिल हुए।
गौतम अलसुबह 4 बजे पत्नी नताशा जैन और दोनों बेटियों के साथ मंदिर पहुंचे थे। इन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। भस्मारती के बाद मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया गया। पूजन के बाद गंभीर ने कहा, यह उनकी तीसरी यात्रा है वे पहले भी भगवान महाकाल के दरबार में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि देश, परिवार सभी की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी शामिल हुईं।
आरती के बाद सोनल चौहान ने भी देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, पहली बार वे यहां आई है। यहां का अनुभव अदभुत है। ऐसा अनुभव मैंने कहीं और महसूस नहीं किया। ऐसा लगता है कि मैं बार-बार यहां आती रहूं। उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था को भी सराहा।









