Advertisement

दुष्कर्म करने वाले नाबालिगों को आज पेश करेगी पुलिस

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के वाशिम के रहने वाले नाबालिग युवक से दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले नाबालिग अपने साथी के साथ उज्जैन आया और युवती को घुमाने के बहाने साथ ले गए। जहां बारी-बारी से दोनों नाबालिगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर उन्हें बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Advertisement

दरअसल, 19 वर्षीय युवती की इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रहने वाले नाबालिग लडक़े से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही। 29 अगस्त को नाबालिग अपने साथी के साथ उज्जैन आया और युवती को महाराष्ट्र घुमाने के बहाने साथ ले गया। यहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के घरवाले ही दोनों नाबालिगों को पकडक़र उज्जैन लाए और चिमनगंज पुलिस के हवाले किया। दोनों नाबालिग अन्य समुदाय के बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी रुक्मिणी अहिरवार ने बताया दोनों को आज दोपहर बाल न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

बक्का लेकर धमका रहा था, पुलिस ने पकड़ा : उज्जैन। भैरवगढ़ पुलिस ने ग्राम गनावा में सांईकृपा कोल्ड स्टोर्स के सामने लोहे का बक्का लेकर लोगों को धमका रहे शिव पिता मोहन यादव (३७) निवासी ग्राम गरण, खंडवा को पकड़ा है। पुलिस ने बक्का जब्त कर आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें