Advertisement

इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनों के समय में बदलाव

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर–देवास-उज्जैन रेल खंड में समय सुधार और ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनों के आने और जाने के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। जिससे बरेली से झांसी और झांसी से इंदौर आने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। झांसी स्टेशन पर ब्लॉक के कारण 26 नवंबर से 7 जनवरी तक बरेली-इंदौर एक्सप्रेस झांसी नहीं जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इन गाड़ियों के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 19343 इंदौर–नागपुर पंचवेली एक्सप्रेस (प्रतिदिन): यह ट्रेन 22 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक इंदौर से 13:15 बजे प्रस्थान करेगी।

Advertisement

गाड़ी संख्या 20917 – इंदौर–पुरी हमसफर एक्सप्रेस (साप्ताहिक): यह ट्रेन 25 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक इंदौर से 15:05 बजे चलेगी। देवास स्टेशन पर इसका आगमन 15:31 बजे तथा प्रस्थान 15:33 बजे निर्धारित किया गया है।

गाड़ी संख्या 22191 – इंदौर–जबलपुर एक्सप्रेस (प्रतिदिन): यह ट्रेन 22 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक इंदौर से 19:35 बजे रवाना होगी। देवास स्टेशन पर इसका आगमन 20:01 बजे तथा प्रस्थान 20:03 बजे रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review