Advertisement

30 साल बाद फिर शुरू होगी रूपसिंह स्वर्ण कप हॉकी स्पर्धा

महापौर ने बनाई आयोजन समिति, तैयारियों पर करेगी चर्चा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। करीब 30 साल बाद उज्जैन नगर निगम अखिल भारतीय रूपसिंह स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में महापौर मुकेश टटवाल ने आयोजन समिति का गठन किया है। सात सदस्यीय समिति स्पर्धा की रूपरेखा तैयार करेगी।

क्षीरसागर स्टेडियम में एक दौर में रूपसिंह स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी। करीब 30 साल पहले होने वाले इस आयोजन में देशभर की प्रमुख हॉकी टीमें मुकाबला खेलने आती थीं। हाल यह रहता था कि स्टेडियम में पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी। कई जाने-माने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इस दौरान आते थे। लेकिन समय बदला और क्रिकेट का जोर आने से हॉकी के दर्शक कम होते चले गए।

Advertisement

1995-1996 में बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, लेकिन उसके बाद यह सिलसिला खत्म हो गया। करीब 20 साल तक बंद रहे इस सिलसिले को 2016-2017 में फिर से शुरू किया गया, लेकिन फिर यह बंद हो गया। अब इस स्पर्धा को फिर से करवाने की तैयारी की जा रही है। महापौर ने पार्षदों की समिति गठित की है। इसमें संयोजक शिवेंद्र तिवारी और सहसंयोजक नेता प्रतिपक्ष रवि राय बनाए गए हैं। प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण चौहान, अनिल गुप्ता, छोटेलाल मंडलोई, अर्पित दुबे सदस्य रहेंगे। यह समिति नगर निगम के विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभा कप्तान रूपसिंह स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए आवंटित बजट प्रावधान अनुसार रूपरेखा तैयार करेगी।

चर्चा कर तय करेंगे रूपरेखा
समिति संयोजक शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि समिति के सदस्यों से चर्चा कर स्पर्धा की रूपरेखा तय की जाएगी। कोशिश यह रहेगी कि इसका स्तर राष्ट्रीय हो और कई जानी-मानी टीमें इसमें शामिल हो।

Advertisement

नए साल में हो सकती स्पर्धा
स्पर्धा का आयोजन जनवरी महीने में हो सकता है। पहले भी यह स्पर्धा करीब-करीब इसी समय आयोजित की जाती थी। तब आकाशवाणी पर मैच का आंखों देखा हाल प्रसारित किया जाता था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें