Popup Image
Advertisement

हफ्ता वसूली के लिए बदमाशों का आतंक, गोडाउन संचालक को बनाया निशाना

उज्जैन। हफ्ता वसूली की वारदात शहर मे बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में गोडाउन संचालक और डेकोरेशन व्यवसायी ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement

मालीपुरा के पास कंगालपुरा निवासी डेकोरेशन व्यवसायी अजय पटेल ने पुलिस को बताया आरोपी रोशन शर्मा, कुनाल बिलोदिया और उसके साथी ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में गणेशोत्सव महोत्सव को लेकर 10 लाख रुपए की मांग की। मना करने पर पैर में गोल मार देने की धमकी दी।

डर के कारण व्यवसायी पटेल 11 सितंबर को घर से चले गए। 19 को वापस लौटे तो आरोपियों ने फिर धमकाया। इसके बाद 30 सितंबर की रात करीब 12:45 बजे 7-8 आरोपियों ने घर पर हमला किया। घटना के समय डेकोरेशन व्यवसायी घर पर नहीं थे। आरोपियों ने उनकी भाभी सेजल पटेल और मां संगीता पटेल के साथ मारपीट की। अजय पटेल की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

गोडाउन संचालक के साथ मारपीट
हम्मालवाड़ी में आरोपियों ने हफ्ता वसूली के लिए गोडाउन संचालक से मारपीट की। मारपीट में दो लोगों को चोट लगी है। जीवाजीगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना में अल्ताफ पिता जाकिर हुसैन (39) निवासी प्रजापत की ग्वाड़ी वृंदावनपुरा और इमरान पिता शेर मोहम्मद कुरैशी (36) निवासी हम्मालवाड़ी को चोट लगी है। आरिफ पिता जाकिर की रिपोर्ट पर जीवाजीगंज थाने में इकबाल पिता मकसूद, शमसुद्दीन और टीपू कुरैशी के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट कर चोट पहुंचाने और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें