Advertisement

मौत से पहले इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी, मामला आत्महत्या का

सल्फास की पांच गोली, डिब्बी से निकाली..उछाली और गटक गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। तुम खुश हो ना दुनिया में तुम्हें कितना भी प्यार करने वाला मिल जाए लेकिन एक बात याद रखना। मेरे जैसा प्यार करने वाले के लिए तुम तरस जाओगी। पत्नी की बेरुखी से परेशान 27 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर इस डॉयलाग के साथ स्टोरी डाली और सल्फास खाकर जान दे दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है उसने आत्महत्या के लिए पहले सल्फास की डिब्बी खोलकर गोलियां जमीन पर पटक दीं। फिर दो गोलियां उठाईं, कुछ सोचा फिर पांच गोलियां एक साथ हाथ में लीं..इन्हें उछाला और इसके बाद गटक गया।

आत्महत्या करने वाले इस शख्स का नाम देवीलाल पिता भेरूलाल निनामा है। देवीलाल भैरवगढ़ के नजदीक श्रीरामनगर कॅालोनी में रहता था। मजदूरी का काम करने वाले देवीलाल के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो पत्नी रानी तीनों बच्चों को लेकर नीलगंगा के जबरन कॉलोनी स्थित मायके आ गई। मंगलवार दोपहर घर में अकेले देवीलाल ने सल्फास की गोलियां गटक ली। मौत से पहले इंस्टाग्राम पर डाले उसके वीडियो को पत्नी रानी ने जैसे ही देखा उसने तत्काल ही देवीलाल के छोटे भाई कुलदीप को सूचना दी। कुलदीप काम पर था, वह घर पहुंचा तो देखा देवीलाल बेसुध पड़ा है। वह तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।

Advertisement

धोखे से जमीन नाम करवाई, कब्जा छुड़ाने के लिए कर दी पिटाई
इधर, तराना के ग्राम छड़ावद में रहने वाले 32 साल के तूफान सिंह पिता मानसिंह राजपूत पर उसी के परिवार के सदस्य गोपाल, लखन और बलराम ने लाठियों से हमला कर दिया। तूफान फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है। उसने पुलिस को जानकारी दी है कि काफी साल पहले उसके परिवार के ही सदस्य तीनों आरोपियों ने करीब 3 बीघा पैतृक जमीन को धोखे से अपने नाम करा लिया था। जमीन भले ही आरोपियों के नाम पर हो गई लेकिन इस पर कब्जा मेरा ही था। बुधवार की सुबह तीनों ही आरोपी जमीन का कब्जा छुड़ाने के लिए तूफान के घर पहुंचे और एकमत होकर उस पर हमला कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review