Advertisement

बाबा महाकाल और सोमनाथ का 14 को होगा दिव्य मिलन

बैंगलुरु से आएंगे दिव्य शिवलिंग, आम भक्त भी दर्शन कर सकेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को बाबा महाकाल और भगवान सोमनाथ का दिव्य मिलन होगा। आर्ट ऑफ लिविंग मुख्यालय बैंगलुरु में सोमनाथ के पुरातत्विक अवशेष से तैयार 11 शिवलिंगों में से 2 को श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग के यात्रा कन्वीनर दर्शक हाती ने बताया कि त्रिवेणी द्वार से सुबह 9.30 बजे दिव्य शिवलिंगों की शोभायात्रा शुरू होगी। करीब एक किलोमीटर का सफर तय कर यह यात्रा श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां गर्भगृह में सुबह 11 बजे बाबा महाकाल और सोमनाथ शिवलिंग के मिलन और पूजन की प्रक्रिया होगी। पंचोपचार पूजन के बाद इन शिवलिंगों को जूना महाकाल के पास दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी खासतौर पर उपस्थित रहेंगे।

19 को ओंकारेश्वर जाएंगे शिवलिंग उज्जैन से यात्रा इंदौर जाएगी और 14 दिसंबर की शाम यहां गांधी हॉल में रुद्रपूजा होगी। 17 दिसंबर को यात्रा महू जाएगी और चक्की वाले महादेव मंदिर में सार्वजनिक पूजन होगा। 19 दिसंबर को शिवलिंगों का ओंकारेश्वर में भगवान ओंकार के साथ मिलन होगा। यात्रा यहां से आलीराजपुर, बुरहानपुर, भोपाल, बैतूल होते हुए जबलपुर जाएगी।

Advertisement

क्यों हैं दिव्य शिवलिंग: आर्ट ऑफ लिविंग की मोनल पटेल ने बताया कि बैंगलुरु से आने वाले यह शिवलिंग इस मायने में दिव्य हैं क्योंकि यह सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के अवशेष से बने हैं। चुंबकीय प्रभाव के कारण जमीन से ऊपर रहने वाले इस ज्योर्तिलिंग को सन 1026 में महमूद गजनवी से नष्ट कर दिया था। शिवलिंग के टूटे अवशेषों को अग्निहोत्री ब्राह्मणों ने अपने पास सुरक्षित रख लिया था। इनकी संख्या 11 थीं।

इन अवशेष को उन्होंने 1924 में कांची कामकोटि के तत्कालीन शंकराचार्य को सौंपा था। तब शंकराचार्य जी ने उनसे कहा था कि 100 साल बाद इन अवशेषों को बैंगलुरु में आश्रम स्थापित करने वाले वाले शंकर को सौंप देना। नकी आज्ञा का पालन करते हुए पुरोहित सीताराम शास्त्री ने इन अवशेषों को आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर को सौंपा था। इन अवशेष से ही 11 शिवलिंग तैयार किए गए हैं। इनमें से 2 उज्जैन आ रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review