Advertisement

बाइक सवार के सिर से गुजरा पहिया, मौत

उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र में चिंतामण काकड़ के पास तेज रफ्तार से जा रहे मिक्सर मशीन वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद मिक्सर वाहन का पिछला पहिया बाइक सवार के सिर पर से गुजर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया घटना शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

चिंतामण काकड़ में मंजूश्री होटल के सामने तेज रफ्तार से आ रहे मिक्सर मशीन के चालक ने बाइक से जा रहे महेश शर्मा (35) निवासी ग्राम रत्नाखेड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे महेश बाइक सहित नीचे गिर गया और मिक्सर मशीन वाहन का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चिंतामण पुलिस ने ड्राइवर रामअवतार को हिरासत में लेते हुए मिक्सर वाहन को जब्त कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review