Advertisement

विश्व ध्यान दिवस : पुलिसकर्मियों ने एक साथ 20 मिनट तक किया ध्यान

उज्जैन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार रविवार को विश्व ध्यान दिवस के मौके पर सुबह ९ बजे पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में एक विश्व-एक हृदय थीम के तहत ऑनलाइन हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस सत्र मेंं एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी आलोक शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।

यह सत्र संस्था हार्टफुलनेस के मार्गदर्शक हम दाजी द्वारा निर्देशित किया गया जिसमें विश्वभर से 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने शामिल होकर एक साथ 20 मिनट तक ध्यान किया। जिला स्तर पर सभी थानों एवं कार्यालयों में पदस्थ पुलिस बल ने जूम लिंक एवं यूट्यूब लिंक के माध्यम से भाग लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें