रोज आधा घंटा योग-प्राणायाम करो

सीएम डॉ. मोहन यादव के संदेश के बाद विवेकानंद जयंती पर किया सूर्य नमस्कार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के मौके पर दशहरा मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे काफी संख्या में शामिल हुए। स्कूलों में भी इस मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। दशहरा मैदान पर सुबह साढ़े नौ बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल मेें आयोजित समारोह का लाइव देखा गया। जिसमें उन्होंने आह्वान किया कि नशे और गलत आदतों से दूर रहें और दिन में कम से कम आधा घंटा योग जरूर करें। सीएम ने कहा अगर कुछ नहीं कर सकते हैं तो सूर्य नमस्कार ही करें। गर्व से कहो हम हिंदू हैं। युवा दिवस पर सीएम ने युवाओं से अपील करते हुआ कहा कि खेलकूद और योग के साथ-साथ पढऩे की आदत भी अपनाएं।
सीएम के उदबोधन के बाद दशहरा मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व स्कूली बच्चे मौजूद थे। करीब १५ मिनट सूर्यनमस्कार के बाद प्राणायाम भी कराया गया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके अलावा कई स्कूलों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया गया।









