भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने फांसी लगाई

उज्जैन। भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण कॉलोनी की है। यहां के मुकेश पिता नंदकिशोर मकवाना (45) मंगलवार रात को घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर लटक गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
घटना के वक्त पत्नी और दो बच्चे पड़ोस में सुंदरकांड के आयोजन में गए थे। कार्यक्रम से लौटे तो मुकेश घर में फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक मुकेश भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था और फिलहाल उसे बूथ प्रभारी की जवाबदारी थी।
Advertisement









