बस ऑपरेटरों को सीएम डॉ. यादव से मिली बड़ी राहत

उज्जैन। मध्य प्रदेश टूरिस्ट तीर्थ यात्रा ऑपरेटर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विशेष मुलाकात की। एसोसिएशन ने हाल के प्रशासनिक निर्णयों के कारण तीर्थ एवं टूरिस्ट बस संचालकों के सामने उत्पन्न हुई गंभीर समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस संचालकों की समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि ऑपरेटरों और बस मालिकों को सुचारू संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से 2 माह का समय दिया जाएगा।

इस अवधि का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संचालक अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सकें और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विशेष सहयोग मुलाकात में मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला और विधायक रमेश मेंदोला का विशेष सहयोग रहा। प्रतिनिधिमंडल में बद्रीलाल परमार, अनिल भावसार, भूरू यादव, रमेश नाहर, भावन कालरा, मोहन चौहान सहित उज्जैन और इंदौर संभाग के कई प्रमुख बस संचालक उपस्थित थे।









