Popup Image
Advertisement

वृद्ध पर चाकू से हमला

उज्जैन। कोट मोहल्ला में रहने वाले वृद्ध सेल्समेन पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 61 साल के अब्दुल सलीम निवासी कोट मोहल्ला गोली बिस्किट सेल्समेन हैं। मंगलवार रात 10.30 बजे उनका बेटा इमरान हॉल के सामने ई रिक्शा लेकर खड़ा था तभी सरफू, इतु, इतु का बेटा व एक अन्य सभी निवासी वजीर पार्क कालोनी ने उससे विवाद किया औरं घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई साहिना बी को भी धक्का दिया। इसी दौरान एक बदमाश ने अब्दुल सलीम के पैर में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया।

Advertisement

मंगलनाथ पर चाकूबाजी
उज्जैन। मंगलवार-बुधवार की दरम्यिानी रात मंगलनाथ पुल पर चाकूबाजी हुई। २२ साल के मयंक सुनेरियानिवासी महेश नगर प्रतिमा विसर्जन के लिये ब्रिज पर पहुंचा था। यहां मयंक काला निवासी गीता कालोनी ने विवाद किया और पसली में वार कर उसे घायल कर दिया। दोस्तों ने मयंक को चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें