डबल मर्डर में फरार 10 हजार के इनामी का दोस्त के साथ थाने में सरेंडर

गिरफ्तारी के पहले बिगड़ी हालत
उज्जैन। करीब एक माह पूर्व कानीपुरा रोड स्थित ढाबे पर हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है।
टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि 26 अगस्त की रात कानीपुरा रोड स्थित लक्की दरबार ढाबा पर करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल दरबार उर्फ विजय प्रताप पिता दिलीप सिंह निवासी नीमनवासा व उसके साथी जितेंद्र निवासी उंडासा की शक्ति सिंह, अर्पित अटल, सोनू बंजारा, अन्ना बंजारा, राकेश बानिया और अन्य ने हत्या कर दी थी।
मामले में फरार सोनू बंजारा व उसके साथियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। मंगलवार को सोनू बंजारा व विशाल सांडिया ने थाने में सरेंडर किया। पुलिस गिरफ्तारी की प्रक्रिया कर रही थी तभी सोनू बंजारा की तबीयत बिगड़ गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी विशाल सांडिया की गिरफ्तारी ली गई। टीआई कनोडिया के मुताबिक सोनू बंजारा पुलिस के पहरे में है। उसकी तबीयत ठीक होने के बाद गिरफ्तारी ली जाएगी।









