Advertisement

महानंदानगर में तीन नकाबपोशों ने पूर्व पार्षद के भाई के घर के ताले चटकाए

पुणे में शादी में गया था बिजनेसमैन का परिवार

Advertisement

उज्जैन। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात महानंदानगर के सी सेक्टर में रहने वाले बिजनेसमैन के घर के ताले तीन नकाबपोश चोरों ने चटका दिए। पहले उन्होंने घर के आगे चक्कर लगाकर रैकी की, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। परिवार पिछले १० दिनों से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पुणे गया है। सुबह जब पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो उनके भाई को सूचना दी। इसके बाद नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें तीन चोर घर के आसपास चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं।

महानंदानगर के सी सेक्टर में राजेंद्र भार्गव अपने परिवार के साथ रहते हैं और बिजनेस करते हैं। उनके भाई पूर्व पार्षद दिलीप भार्गव ने बताया कि वह परिवार के साथ पिछले १० दिनों से पुणे में परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात २.४५ बजे स्कूटर से चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए तीन चोरों ने मुख्य गेट के दो ताले चटकाए और उसके बाद अंदर रखी स्कूटी को बाहर निकालकर घर में प्रवेश किया। घर का कोना-कोना छाना। चोर घर से सोने के आभूषण एवं कैश ले गए हैं लेकिन कितने का माल गया है, इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

पड़ोसियों ने टूटे देखे ताले

रविवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का मेन गेट खुला देखा तो उन्हें लगा घरवाले शादी से लौट आए हैं लेकिन जैसे ही उन्हें ताले टूटे दिखे होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल उनके भाई दिलीप भार्गव सहित राजेंद्र भार्गव को सूचना दी। इसके बाद डायल ११२ और नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी। चोरों ने घर के कोने-कोने को खंगाला। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर भी पहुंचे। चोरों के पैरों के निशान सीढिय़ों पर नजर आए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें