Advertisement

अज्ञात युवक ने ढोली को पैरों में चाकू मारे

उज्जैन। नृसिंह घाट के पास बुधवार शाम को 20 वर्षीय युवक शेखर पिता मुकेश को अज्ञात युवक ने दोनों पैरों में चाकू मारकर घायल कर दिया। चरक अस्पताल में इलाज करा रहे शेखर ने बताया वो ढोल बजाने का काम करता है। बुधवार शाम को नृसिंह घाट पर किराने की दुकान पर खड़ा था तभी अचानक शराब के नशे में अज्ञात युवक आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Advertisement

ननद-भाभी के विवाद में बच्च घायल
उज्जैन। बुधवार शाम को ननद-भाभी के विवाद मेें एक पांच साल का बच्चा घायल हो गया। घटना कहारवाड़ी चौराहे की है। यहां खिलौने बेचने वाली नीता पति राकेश कहार ने बताया कि उसके पास ही ननद ज्योति और जाड़ी भी खिलौने की दुकान लगाती हैं। बुधवार शाम को उनसे विवाद हो गया। जिसमें उसका पांच साल का बेटा रोहित घायल हो गया। चरक अस्पताल मेें इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें