Advertisement

नर्सिंग होम खोलने के नाम पर 40 लाख की ठगी

लखनऊ के सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नर्सिंग होम शुरू कराने का झांसा देकर लखनऊ के सात युवकों ने शहर के पिता-पुत्र से 40 लाख से अधिक ठग लिए।

ठगी की शुरुआत 2024 से हुई थी। कीर्ति नगर (नानाखेड़ा) निवासी गणपत बामनिया ने अपने बेटे लव को नर्सिंग होम शुरू करवाने के लिए लखनऊ की कंपनी तस्कर ग्लोबल प्रालि से संपर्क किया। इन लोगों ने ऑनलाइन विज्ञापन देकर दावा किया था कि वे नर्सिंग होम शुरू कराने में लाइसेंस, मशीन, मेडिकल से लेकर सभी तरह की मदद करते हैं।

Advertisement

फोन से बात होने के बाद 20 नवंबर 2024 को लखनऊ से सौरभ मिश्रा (डायरेक्टर), विकास पाल (फाउंडर), सूर्यकांश मिश्रा (सेल्स मैनेजर), प्रसून पाल (सीईओ), उत्कर्ष कश्यप (सहयोगी) उज्जैन आए और इनसे फाइनल मीटिंग कर 40 लाख रुपए लेकर अनुबंध किया। उस वक्त इन्होंने 4.72 लाख का चेक भी लिया। इसके बाद फोन पर बात चलती रही।

2025 में इन्होंने करीब 5 लाख से अधिक खर्च कर नानाखेड़ा क्षेत्र में जगह भी किराए पर ली। इसी बीच कंपनी ओर से कुछ दवाइयां और बीपी-शुगर जांच करने की मशीन भेजी। पिछले दिनों कंपनी की ओर से अंकित सेन का नंबर भेजकर कहा गया कि इन्हेें पांच लाख रुपए और दे दो तो ये तुम्हे सामान व दवाइयां दे देंगे। जब इन्होंने और रुपए देने से इंकार किया तो कंपनी के सभी लोगों ने अपने फोन बंद कर इनसे संपर्क खत्म कर लिया।

Advertisement

ठगी का अहसास होने पर सोमवार शाम को लव ने पिता गणपत बामनिया के साथ जाकर नानाखेड़ा थाने पर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपीगण विकास पाल, सौरभ मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, प्रसून पाल, उत्कर्ष कश्यप, दिनेश और अंकित सेन के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें