पुलिस की बैठक ट्रैफिक रूट और क्राउड मैनेजमेंट पर मंथन

सिंहस्थ महापर्व की तैयारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
ट्रैफिक रूट, डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था पर प्रस्तुतिकरण, निर्देश भी दिए
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक ओर शहर विकास के विभिन्न काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैं, वहीं प्रशासन और पुलिस भी अपनी तैयारियों में जुटा है। इसी के तहत सिंहस्थ महापर्व के लिए प्रस्तावित ट्रैफिक रूट एवं यातायात प्रबंधन पर बैठक आयोजित की गई।
इसमें ट्रैफिक रूट, डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था पर संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसमें सभी व्यवस्थाओं को सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने कि हनए विभागों के बीच समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से सहयोग की अपील की गई ताकि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से हो सके। बैठक में आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार, विक्रम सिंह कनपुरिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस का एक्शन…
3 कार्रवाई में पकड़ाए तीन तस्कर 66 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त
उज्जैन। चिमनगंज मंडी पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार कर कुल 66 अवैध जहरीली शराब जब्त की है। इसमें एक महिला शामिल है। पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी को कानीपुरा रोड, पन्नाश्री होटल से आगर रोड के बीच कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दीपक पिता विजेंद्र सिंह (33) निवासी लक्ष्मी विहार कॉलोनी, थाना सिहानी गेट, जिला गाजियाबाद (यूपी) को पकड़ा।
उसके कब्जे से प्लास्टिक की दो कैन में भरी 56 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में बबली पति दिनेश चौहान (30) निवासी ग्राम चांट, थाना चांट, जिला पलवल (हरियाणा) को गिरफ्त में लेते हुए 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त की गई। इसी तरह गुरुवार को जाली वाले कुएं के पास, छोटी मायापुरी से आरोपी को 1 प्लास्टिक की कैन में 5 लीटर जहरीली शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ फुक्को उर्फ सुलेचन पिता जगदीश गोरे (21) निवासी गांधीनगर, थाना चिमनगंज मंडी बताया। तीनों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।









