Advertisement

आखिरकार कल से वाहन मेले का टैक्स जमा होना शुरू हुआ

डीलरों और खरीददारों का असमंजस खत्म शुक्रवार को बिके 450 से ज्यादा वाहन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में चल रहे विक्रमोत्सव व्यापार मेले में वाहन खरीदी पर लगने वाला टैक्स शुक्रवार से भरना शुरू हो गया। इसी के साथ मेले में मिलने वाली टैक्स छूट का लाभ भी ग्राहकों को मिलने लगा। नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के पोर्टल में सुधार के बाद यह सेवा शुरू हो गई। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री हुई। करीब 450 से ज्यादा वाहन बिके। हालांकि बारिश का मौसम होने से खरीदारों की संख्या थोड़ी कम रही।

छह दिन पहले शुरू हुए मेले में अब तक 4 हजार से ज्यादा वाहन बिक चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बड़े वाहन (फोर व्हीलर) है। केंद्र प्रवर्तित नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के पोर्टल पर मेला शुरू होने के साथ अपडेटशन नहीं होने से गुरुवार तक रोड टैक्स भरे जाने की प्रक्रिया नहीं हो रही थी क्योंकि पोर्टल सॉफ्टवेयर में किसी भी राज्य में एक बार में ही दो शहरों में छूट का प्रोविजन नहीं था। चूंकि ग्वालियर और उज्जैन दोनों में वाहन मेले चल रहे हैं, ऐसे में उज्जैन मेले के वाहनों का रोड टैक्स नहीं भरा जा रहा था। इसे लेकर डीलरों और ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बन रही थी लेकिन परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के प्रयास से पोर्टल का सॉफ्टवेयर अपडेट हो गया और रोड टैक्स भरना शुरू हो गया।

Advertisement

अक्षरविश्व नॉलेज: यूं भरा जाता है टैक्स
मेले या शोरूम से वाहन खरीदते समय बीमा और टैक्स चुकाना होता है। बीमा भरने के अधिकतम सात दिन में टैक्स भरना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर टैक्स की 10 फीसदी पेनाल्टी लगती है।

पोर्टल अपडेट, टैक्स भरना चालू छूट मिलना शुरू, खूब बेचें वाहन
आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के अथक प्रयासों से दिल्ली की मॉथ टीम से संपर्क पर पोर्टल पर ऑनलाइन टैक्स छूट शुक्रवार से मिलना शुरू हो गई है। डीलर भी ग्राहकों को बेचे गए वाहनों का टैक्स अदा कर शासन के नियमानुसार छूट का लाभ ले सकते हैं। पूरे देश में दो मेलों में एक साथ छूट देने का यह पहला मामला है। डीलर खूब वाहन बेचें, नया कीर्तिमान बनाएं। ग्राहक भी खूब खरीदी करें, छूट का लाभ लें।

Advertisement

Related Articles

Write a review