बाइक और कार की टक्कर, दो एयरबैग खुले

त्रिवेणी विहार चौराहे की घटना, अब तक ऐसे ही पड़े वाहन

Advertisement
उज्जैन। प्रशांति धाम रोड से त्रिवेणी विहार चौराहे पर तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके दो एयरबैग भी खुल गए। घटनास्थल पर सोमवार सुबह तक कार और बाइक उसी हालत में पड़ी थी। अर्टिगा कार क्र. एमपी ०९ डब्ल्यूएम २१२८ और बाइक का नंबर एमपी १३ जेडडब्ल्यू ५२६५ है।
हालांकि, इसमें कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी सूचना नहीं है। मामले में नागझिरी पुलिस का कहना है कि अभी तक हादसे की सूचना नहीं मिली है। हो सकता है एफआरवी को सूचना मिली हो। घायल संभवत: अस्पताल चले गए होंगे। वहां से थाने को जानकारी दी जाएगी।
Advertisement









