Advertisement

होली और रमजान के पहले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन में

तोपखाना से मिठाई-लड्डू, घी मंडी से किराना सामान के सेंपल लिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगामी त्योहार होली और रमजान के पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। बुधवार को नूडल्स, मिल्स केक और लड्डू की सैंपलिंग की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने मक्सी रोड स्थित सांवरिया किराना एवं जनरल स्टोर से शीतल नूडल्स और लक्ष्मी किराना स्टोर से मेज स्टार (आरारोट) के नमूने लिए। इसके अलावा, टीम ने भगवती डेयरी एंड स्वीट्स से मिल्क केक का सैंपल लिया। घी मंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अनंत इंटरप्राइजेज से रवा के नमूने एकत्र किए गए।

खाद्य विभाग के बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी सामग्री की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल मानक स्तर की सामग्री ही बेचें। जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने वाले संस्थानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

तोपखाना में मिठाई की जांच
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की भारी खपत को देखते हुए टीम ने तोपखाना स्थित राजू स्वीट्स पर दबिश दी। यहाँ से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, इन सभी नमूनों को गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review