Advertisement

‘सौतन’ का संग्राम… पति को लेकर भिड़ीं 2 पत्नियां

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के गीता नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स की दो पत्नियां आमने-सामने आ गईं। पति के घर आने-जाने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दूसरी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गीता नगर निवासी ताहेरा शाह अपने पति वारिस अली के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान वारिस की दूसरी पत्नी साइना अचानक वहां पहुंच गई। साइना इस बात को लेकर नाराज थी कि वारिस उसके घर क्यों नहीं आ रहा है। देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। ताहेरा ने पुलिस को बताया कि उसने साइना को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह और ज्यादा भड़क गई। आरोप है कि साइना ने ताहेरा के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और उसके पेट में जोरदार लात मार दी। मौके पर मौजूद पति वारिस अली और रिश्तेदार नाहिद ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन तब तक ताहेरा की हालत बिगड़ चुकी थी।

जिला अस्पताल से एमवाय रेफर
मारपीट में अंदरूनी चोटें आने के कारण ताहेरा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति और दर्द को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताहेरा के बयान दर्ज किए हैं। चंदन नगर थाना पुलिस ने ताहेरा के बयानों के आधार पर आरोपी महिला साइना के खिलाफ मारपीट और गाली की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य चश्मदीदों और पति वारिस अली से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review