Advertisement

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई

उज्जैन। आगर रोड स्थित संजय नगर कॉलोनी निवासी राहुल पिता राजेश तिवारी (27) ने सोमवार रात फांसी लगा लगा ली। वह मंडी में हम्माली करता है। सोमवार शाम वो नशे की हालत में घर आया तो पत्नी कोमल तिवारी से उसका विवाद हुआ। पत्नी बच्चों को लेकर उसकी शिकायत करने थाने चली गई। रात नौ बजे पत्नी लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर राहुल फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। राहुल के पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। उसके दो बेटे व दो पुत्रियां हैं।

Advertisement

पारिवारिक परेशानी में जहर खाया, मौत
उज्जैन। तराना निवासी एक 40 वर्षीय श्रमिक ने सोमवार दोपहर जहर खा लिया। रात 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक भंवरलाल पिता मांगीलाल निवासी तराना है। दोपहर में जहर खाने के बाद उसने दादी दरियाव बाई को इस बारे में बताया। उसे तुरंत पहले तराना और बाद में जिला अस्पताल उज्जैन इलाज के लिया लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें