Advertisement

महर्षि सांदीपनि वेदविद्या में छात्र की पिटाई मामले में वार्डन पर एफआईआर

घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में एक नाबालिग छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी उबाल है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीडि़त छात्र के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। चिंतामन थाने के टीआई हेमराज यादव ने बताया कि आरोपी शिक्षक दत्तदास शेवड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनए) की धारा 115, 296 और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 व 82 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Advertisement

विद्यार्थियों को गायब करने का आरोप

इस घटना के विरोध में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, कार्यकर्ताओं का दावा है कि जब वे छात्रों से मिलने पहुंचे, तो वहां से विद्यार्थियों को गायब कर दिया गया था। युवा कांग्रेस ने इस स्थिति को अत्यंत चिंताजनक और पीड़ादायक बताते हुए चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष यशराज चावड़ा, योगेश दायमा, मयूर तीनखेड़े सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले ने राष्ट्रीय स्तर के इस संस्थान की कार्यप्रणाली और अनुशासन के नाम पर दी जाने वाली प्रताडऩा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

मामूली बात पर बुरी तरह पीटा
वायरल वीडियो में सामवेद राणायनीय शाखा के अध्यापक और वार्डन दत्तदास शेवड़े एक मासूम छात्र को छड़ी से लगातार पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि शिक्षक छात्र से दूसरे के बिस्तर पर सोने को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं और बच्चा दर्द से चिल्ला रहा है, लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा। वीडियो सामने आने के बाद समाज के विभिन्न वर्गों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Related Articles

Write a review