Advertisement

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर भाटपचलाना पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया है। टीआई सतेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि आदतन अपराधी मुख्तियार उर्फ मुक्का पिता अब्बास निवासी ग्राम माधोपुरा को 6 माह के लिए जिला दंडाधिकारी ने उज्जैन और सीमावर्ती जिलों जैसे धार, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, देवास एवं आगर-मालवा की सीमाओं से निष्कासित किया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

1 अप्रैल को भाटपचलाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर का आरोपी मुख्तियार धार-उज्जैन सीमा क्षेत्र में घूम रहा है। घेराबंदी कर उसे धार-उज्जैन सीमा से गिरफ्तार किया। उसके पास निष्कासन अवधि में संबंधित क्षेत्रों में प्रवेश की कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें