विनोद मिल जिनालय में पक्षियों के लिए बांटे गए जल पात्र

उज्जैन। गर्मी को देखते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर विनोद मिल में पक्षियों के लिए जल पात्रों का वितरण किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जैन कुंभराज ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को सुलभता से जल उपलब्ध हो सके, इसी उद्देश्य से सकोरे बांटे गए हैं। उन्होंने सभी समाजजनों से अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए नियमित रूप से जल भरकर रखने का आह्वान किया। पदाधिकारी सुबोध जैन, सुरेंद्र जैन, प्रतीक चौधरी, अमित जैन, आशीष जैन और तरुण जैन, नेमीचंद जैन, विजय रावत एवं विजय पाटौदी आदि मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement









