Advertisement

MP Board Result 2026 :कल जारी होगा 10th – 12th का रिजल्ट

भोपाल, 14 अप्रैल|मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस घोषणा के साथ लाखों छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री करेंगे रिजल्ट जारी

मुख्यमंत्री Mohan Yadav समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Advertisement

16 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

  • इस वर्ष मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
  • कक्षा 12वीं परीक्षा: 10 फरवरी से 7 मार्च
  • कक्षा 10वीं परीक्षा: 13 फरवरी से 6 मार्च
  • परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए CCTV कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी रखी गई थी।

 ऐसे चेक करें रिजल्ट

Advertisement

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना परिणाम इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे:

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in

स्टेप्स:

  • वेबसाइट पर जाएं
  • “MP Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं

डिजिलॉकर और ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

छात्र DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा MPBSE Mobile App या MP Mobile App पर “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर डालकर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें