Advertisement

राजा रघुवंशी हत्याकांड:सोनम रघुवंशी को मिली कोर्ट से जमानत

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम फिलहाल मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है, जहां अदालत की चौथी सुनवाई के बाद उसे राहत दी गई है। इस फैसले की पुष्टि राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने की है।

 

Advertisement

जमानत की खबर सामने आने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में गहरा आक्रोश और मायूसी देखने को मिली है। परिवार का कहना है कि वे न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें उम्मीद थी कि आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी, लेकिन जमानत मिलने से वे बेहद आहत हैं।

11 मई को हुई थी शादी, 23 मई को हत्या

Advertisement

जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद 21 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे। लेकिन 23 मई को दोनों लापता हो गए।

इसके बाद 10 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था। शव पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई थी। उस समय सोनम लापता थी, बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

Advertisement

जांच में सामने आए गंभीर आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम रघुवंशी के राज कुशवाहा नामक व्यक्ति से कथित प्रेम संबंध थे। आरोप है कि इसी के चलते उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में आकाश, आनंद और विशाल नाम के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोप है कि सोनम ने राजा को सुनियोजित तरीके से एक सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था, जिसे बाद में जंगल से बरामद किया गया।

सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में
फिलहाल सोनम रघुवंशी समेत सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामला अदालत में विचाराधीन है। जमानत के इस फैसले के बाद अब केस और अधिक संवेदनशील हो गया है और आगे की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें