Advertisement

गैस लाइन नहीं डाली, अवंतिका कंपनी को नोटिस

गैस लाइन के कारण मक्सी रोड ब्रिज के काम में हो रही है देरी

 

Advertisement

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मक्सी रोड ब्रिज के निर्माण में गैस लाइन के कारण हो रही देरी पर कंपनी को नोटिस जारी किए हैं।

मंगलवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले संभागायुक्त आशीष सिंह (सिंहस्थ मेला अधिकारी) और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने काम में देरी पर नाराजगी जाहिर की। मक्सी रोड ब्रिज के निर्माण में बाधा बन रही अवंतिका गैस कंपनी को लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड पर पुराने ब्रिज के समानांतर बन रहे नए टू-लेन आरओबी का काम गैस पाइपलाइन न हटने के कारण प्रभावित हो रहा है। कंपनी को अप्रैल माह तक जमीन के नीचे से पाइप लाइन हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिसका पालन नहीं हुआ। संभागायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सिंहस्थ से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद गैस कंपनी के अधिकारियों को तत्काल पाइपलाइन शिफ्ट करने की हिदायत दी।

नृसिंह घाट ब्रिज बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश

Advertisement

इ सके बाद दोनों अधिकारियों ने नृसिंह घाट के समीप बन रहे 125 मीटर लंबे नए ब्रिज का जायजा लिया। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री की क्वालिटी की रोज जांच होना चाहिए। मानसून को देखते हुए अधिकारियों ने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले नदी के भीतर का निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए ताकि जलस्तर बढऩे पर काम न रुके।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें