अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन

समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई प्रतीक यादव (38) का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें सुबह 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर उनकी पल्स पूरी तरह बंद थी और हार्ट फेल हो चुका था। बाद में शव का पोस्टमॉर्टम King George’s Medical University (KGMU) में कराया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज्म नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है और रक्त संचार बाधित हो जाता है। इससे पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृत्यु के समय उनकी पत्नी, भाजपा नेता Aparna Yadav, असम में थीं और वे तुरंत लखनऊ लौट रही हैं।Akhilesh Yadav खुद पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद क्षण है, और परिवार व कानून जो भी निर्णय लेगा, उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी।प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उनके निधन से राजनीतिक और पारिवारिक हलकों में शोक की लहर है।









