कलेक्टर रात 8 बजे पहुंचे चिकली उपार्जन केंद्र, खुद खड़े होकर दोबारा तुलवाया गेहूं

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार रात बडऩगर के चिकली उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 8 बजे जब कलेक्टर केंद्र पर पहुंचे, तब भी वहां तुलाई का कार्य जारी था। कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि गेहूं तौलने में पारदर्शिता बरती जाए।
Advertisement
कलेक्टर को वहां मौजूद किसान पदम सिंह आंजना ने बताया कि उन्होंने 14 मई का स्लॉट बुक किया था और उनकी तुलाई आज ही पूरी हो गई है। कलेक्टर ने उनके तुले हुए गेहूं के बोरों का वजन अपनी मौजूदगी में पुन: करवाया। सही वजन पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने केंद्र पAर जमा गेहूं के स्टॉक को देखा और समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि उपार्जन किए गए गेहूं का उठाव यानी परिवहन तुरंत सुनिश्चित किया जाए ताकि केंद्र पर जगह की कमी न हो।
Advertisement









