Popup Image
Advertisement

सीवर लाइन के चैंबर खुले मिले, वेतन काटा

निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के तीखे तेवर, कोयला फाटक-कंठाल चौराहा मार्ग पर मिली गड़बड़ी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सिंहस्थ कामों की क्वालिटी को लेकर फोकस्ड हैं। अच्छे काम के लिए वह रात-दिन एक कर रहे हैं। पर उनके मातहत अपने काम में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कोयला फाटक-कंठाल चौराहा मार्ग चौड़ीकरण काम का रात्रि में मुआयना करने निकले मिश्रा ने सीवरेज चैंबर खुले मिलने पर सहायक यंत्री, उपयंत्री, भवन अधिकारी और सहायक आयुक्त निर्माण (एसीएम सी) का वेतन काट दिया।

दरअसल, मिश्रा सोमवार रात कोयला फाटक-कंठाल चौराहा और सतीगेट-छत्रीचौक मार्ग के चौड़ीकरण काम को देखने निकले थे। इस दौरान उन्हें टाटा की सीवर लाइन के चैंबर खुले मिले। इनसे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा था। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं बार-बार निर्देश देने के बावजूद कंठाल चौराह के समीप की क्षतिग्रस्त दीवार भी नहीं हटाई गई थी। इससे खफा निगमायुक्त ने सहायक आयुक्त का 7 दिन, सहायक यंत्री, उपयंत्री और बीओ का 1-१ महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Advertisement

यह भी निर्देश दिए

 तुड़ाई का मलबा तत्काल नहीं उठाने पर ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने का कहा।

Advertisement

छत्रीचौक चौराहे की मार्किंग करें और संबंधित को जाकर नोटिस जारी करें ताकि यहां भी शीघ्र काम शुरू किया जा सके।

 मिश्रा ने कहा आम शहरी चौड़ीकरण में अगर निगम प्रशासन को पूर्ण सहयोग कर रहा है तो हम भी अपने काम पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ करें।

चौड़ीकरण मार्गों की गाइड लाइन, समयसीमा और गुणवत्ता का ध्यान रखें।

गोपाल मंदिर-रीगल टॉकीज के निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का अवलोकन भी किया गया।

इस मौके पर सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, सहायक यंत्री डीएस परिहार, उपयंत्री राजेंद्र रावत, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, साहिल मेदावाला एवं ठेकेदार मौजूद थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें