Popup Image
Advertisement

रात की शिफ्ट में बनेगी सडक़ और हटेगा मलबा

सिंहस्थ कामों को रफ्तार देने सुबह 8 बजे से ग्राउंड जीरो पर पहुंचे अधिकारी

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारी के लिए चल रहे निर्माण कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों की टीम सुबह से दौरे पर निकल रही है। देर रात तक निरीक्षण का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के मुताबिक विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

Advertisement

शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण काम देखने शुक्रवार सुबह संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सुबह से ही निकल गए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि निर्माण और चौड़ीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों की टीम ने निजातपुरा से कंठाल चौराहा, ढाबा रोड, कमरी मार्ग, खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट चौराहा और जूना सोमवार तक चल रहे चौड़ीकरण कार्यों का लिया। निर्देश दिए कि पानी के भराव को रोकने के लिए सडक़ के दोनों तरफ नाली निर्माण जल्दी पूरा करें। जहां भी निर्माण कार्य के कारण गड्ढे हुए हैं, उन्हें तुरंत बंद किया जाए।

देर रात निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

Advertisement

कहा – यातायात प्रभावित किए बिना पहले सडक़ों का काम करें

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने रात करीब 11 बजे कोयला फाटक से कंठाल चौराहा तथा सती गेट से छत्री चौक तक चल रहे चौड़ीकरण कार्यों और निर्माणाधीन रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने टाटा कंपनी को निर्देश दिया कि आईईसी चैंबर का काम तुरंत पूरा करे।

Advertisement

कोयला फाटक से कंठाल तक प्री-कास्ट डालकर एक तरफ की नाली का निर्माण कार्य जल्द से जल्द खत्म किया जाए। कोयला फाटक से कंठाल मार्ग पर 100 मीटर सडक़ निर्माण के दौरान पीक्यूसी का काम रात्रिकालीन शिफ्ट में ही पूरा किया जाए ताकि दिन में यातायात प्रभावित न हो। रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले कॉम्प्लेक्स के सभी आवश्यक और जरूरी कार्यों को हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें