Popup Image
Advertisement

दंपत्ति की स्कॉर्पियो ट्रॉले में घुसी, महिला की मौत

गरोठ रोड पर दो हादसे… रात में कार जली, सुबह दुर्घटना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गरोठ रोड पर दो हादसे हुए हैं। पहले तो गुरुवार रात यहां एक कार में आग लगी। फिर शुक्रवार सुबह काश्मीर से लौट रहे दंपति की स्कॉर्पियो सामने जा रहे ट्रॉले से भिड़ गई। जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर घायल हो गया।

ताजपुर निवासी जुबेर लाल पत्नी रुबैया (३०) व बेटे उबैद (६) के साथ कश्मीर घूमने गए थे। वहां से लौटते वक्त शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ४ बजे झारड़ा के पास उनकी गाड़ी सामने जा रहे चलते ट्रॉले में घुस गई। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें सुबह चरक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रूबैया को मृत घोषित कर दिया, जबकि जुबेर की स्थिति गंभीर बताई गई है। बच्चा उबैद पिछली सीट पर था, इस कारण सुरक्षित है। जुबैर निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद रुबैया का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

धूं-धूं कर जली कार, बची जान

गुरुवार रात धतरावदा के पास गरोठ हाइवे पर एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और बाहर निकल गया। घटना रात करीब 8.15 बजे की है। कार (एमपी 13 एएफ 3290) को असीम पटेल चला रहे थे और वे गाड़ी में अकेले थे। असीम को कार के भीतर अचानक कुछ जलने की तेज बदबू महसूस हुई। अनहोनी की आशंका होते ही उन्होंने तुरंत गाड़ी सडक़ किनारे रोककर नीचे उतर गए। असीम के कार से दूर हटते ही, महज कुछ ही सेकंड के भीतर कार से आग की भीषण लपटें उठने लगीं। चंद मिनटों में कार धंू-धंू कर जल उठी। मक्सी रोड उद्योगपुरी स्थित सब-स्टेशन से दमकलकर्मी अंकित राजपूत टीम और गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और आग को काबू किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें