Advertisement

कतार में लगकर कलेक्टर ने देखी श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को चौंका दिया। वह खुद कतार में लगे और श्रद्धालुओं से दर्शन व्यवस्था के संबंध में फीड बैक लिया।

Advertisement

दरअसल, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह एवं प्रशासक प्रथम कौशिक दर्शन व्यवस्था का मुआयना करने निकले थे। दोनों ने हरसिद्धि चौराहे से प्रवेश करते हुए दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। हरसिद्धि स्थित काउंटर पर जूते उतारकर उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में प्रवेश किया तथा बड़ा गणेश मंदिर होते हुए मानसरोवर पहुंचे। इस दौरान वे फैसिलिटी टनल से होते हुए गणेश मंडपम में पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। पालकी हॉल मार्ग से निकलने से पहले उन्होंने श्रद्धालुओं से भी चर्चा की।

क्या-क्या देखा- दर्शन मार्ग पर स्थापित जूता स्टैंड, पेयजल व्यवस्था, मैटिंग व्यवस्था, छायादार शेडिंग व्यवस्था, साफ.-सफाई, शीघ्र दर्शन काउंटर एवं लड्डू प्रसाद काउंटर का उन्होंने मुआयना किया। जहां उन्हें गड़बड़ी मिली उसे ठीक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल भी पीकर देखा। इस दौरान एक श्रद्धालु ने गर्मी के कारण असहजता महसूस की तो उन्होंने उनके लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराई। कलेक्टर ने मंदिर में पेयजल की व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें