सम्राट विक्रमादित्य विवि में टैंपल मैनेजमेंट के आवेदन शुरू दो दिन पहले खोली साइट

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी, दो साल का रहेगा कोर्स, उम्र का बंधन नहीं
उज्जैन। तेजी से बढ़ती मंदिरों की आर्थिक व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने टैंपल मैनेजमेंट कोर्स शुरू कर दिया है। विवि की साइट पर दाखिले के आवेदन शुरू हो गए हैं। एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता ग्रेजुएशन है। दो साल के कोर्स के लिए उम्र का बंधन नहीं रखा गया है।
भारत में पहली बार सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में टैंपल मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया है। इसे एमबीए टैंपल मैनेजमेंट नाम दिया गया है। विवि की सतत अध्ययनशाला में कोर्स का संचालन होगा। विभाग प्रमुख सुशील शर्मा ने बताया कि दाखिले के लिए विवि की साइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। दो साल के कोर्स में मंदिरों का प्रबंधन सिखाया जाएगा। एक्सपर्ट इस संबंध में मार्गदर्शन देंगे। कोर्स के दौरान मैनेजमेंट की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। पाठयक्रम पूरा होने के बाद रोजगार की संभावना भी रहेगी।









