4 पैसेंजर निरस्त, 8 डेमू शॉर्ट टर्मिनेट होंगी

लक्ष्मीबाई नगर में रीमॉडलिंग : वंदे भारत, प्रयागराज एक्सप्रेस और पटना स्पेशल सहित कई ट्रेन पर होगा असर
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे विभाग इंदौर-देवास-उज्जैन खंड के लक्ष्मीबाई नगर यार्ड में रीमॉडलिंग का काम करेगा। इस वजह से कई ट्रेन निरस्त रहेंगी, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट हेागी और कुछ बदले मार्ग से चलेंगी। दरअसल रेलवे लक्ष्मीबाई नगर यार्ड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना चाहता है। इस काम के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से ट्रेन के ट्रैफिक पर असर होगा।
उज्जैन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 69211 उज्जैन-इंदौर निरस्त रहेगी।
इंदौर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 69212 इंदौर-उज्जैन निरस्त रहेगी।
उज्जैन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 69213 उज्जैन-इंदौर निरस्त रहेगी।
इंदौर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 69214 इंदौर-उज्जैन निरस्त रहेगी।
यह शॉर्ट टर्मिनेट-ओरिजिनेट होंगी
1 डेमू 79306 रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
2 डेमू 79305 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
3 डेमू 79310 रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
4 डेमू 79309 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम लक्ष्मीबाई स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
5 डेमू 79314 रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
6 डेमू 79313 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
7 डेमू 79318 रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
8 डेमू 79317 डॉ. अंबेडकर नगर-रतलाम लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
यह ट्रेन बदले मार्ग से चलेंगी
9 जून को रामेश्वरम से चलने वाली ट्रेन संख्या 20497 रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम होकर चलेगी। यह ट्रेन देवास, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर नहीं जाएगी।
11 जून को रतलाम से चलने वाली ट्रेन संख्या 11125 रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद-उज्जैन होकर चलेगी। यह ट्रेन इंदौर, एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।
10 जून को भिंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 21126 भिंड – रतलाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम होकर चलेगी। यह ट्रेन इंदौर एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।
11 जून को इंदौर से चलने वाली ट्रेन 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन होकर चलेगी।
11 जून को ही नागपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
10 जून को प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन संख्या 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
11 जून को डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन 14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन होकर चलेगी।
11 जून को इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर- लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम चलेगी।
11 जून को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद-उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
11 जून को डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर – लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन चलेगी। यह ट्रेन फतेहाबाद स्टेशन पर नहीं जाएगी।









