Popup Image
Advertisement

चाकूबाजी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार, बेटा भी हिरासत में

उज्जैन। पंवासा की राजराजेश्वरी कॉलोनी में पानी के विवाद में चाकूबाजी करने वाले दंपत्ति और उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल कॉलोनी में रहने वाले 60 साल के मोहनसिंह पिता जालम सिंह 24 मई को रात 10.30 बजे घर के पास लगे नल से पानी भर रहे थे।

Advertisement

इस दौरान कॉलोनी में ही रहने वाला काना मावर और उसकी पत्नी रिया मावर आए और विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि काना ने मोहनसिंह को लात-घूंसों से पीट दिया, जबकि उनके नाबालिग बेटे ने चाकू से हमला बोल दिया। कंधे एवं पीठ में लगी चोट के कारण मोहनसिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही थी। इन्हें एक जगह से दबोच लिया गया। अपचार आरोपी से चाकू बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें