Popup Image
Advertisement

पानी का विवाद, ईंट मार दांत तोड़े

उज्जैन। पानी भरते वक्त हुए विवाद मेें पड़ोसी ने ईंट मार दी जिससे उसके 8 दांत टूट गए और चेहरे पर गंभीर चोट आने से 17 टांके लगाने पड़े। घटना ग्राम विनायका थाना भैरवगढ़ क्षेत्र की है। घटना में अशोक पिता भेरूसिंह (49) घायल हुआ है। चरक अस्पताल में इलाज करवा रहे अशोक ने बताया कि गांव में सार्वजनिक नलकूप से मंगलवार रात को वह पाइप लगाकर पानी भर रहा था। तभी पड़ोसी देवीसिंह की पत्नी आशुबाई ने उसका पाइप निकालकर खुद पानी भरने लगी। इसी बात पर विवाद बढ़ा जिसमें अशोक, आशुबाई और अशोक के पिता हटेसिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अशोक ने उसे पास में ही पड़ी ईंट उठाकर दे मारी जिससे उसके 8 दांत टूट गए और होठ व मुंह के अंदर 17 टांके आए हैं। मामले में भैरवगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

मैजिक चालक को पीटा
उज्जैन। आगर रोड पर मंगलवार रात को अज्ञात बदमाशों ने एक मैजिक चालक को बुरी तरह पीट दिया। घटना रात करीब १२ बजे के आसपास की बताई जा रही है। मंगलनगर निवासी विकास पिता सुरेशसिंह (38) रात में घर लौट रहा था तभी पांच अज्ञात लोगों ने उसे चौराहे पर रोककर शराब के लिए रुपए की मांग की। नहीं देने पर उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा।

मां-बेटी को पीटा
उज्जैन। मंगलवार रात को देवल माता कॉलोनी में रहने वाली पार्वती बाई पिता रणछोड़ दास (60) और बेटी ममता (40) को पड़ोसी मनोज पिता मांगीलाल विश्वकर्मा ने बुरी तरह पीट दिया। मारपीट मेें पार्वती को ज्यादा चोट आई है। चरक अस्पताल में इलाज करा रही पार्वती बाई ने बताया कि मनोज उनके घर के ओटले पर शराब पीकर पड़ा था और गालियां दे रहा था। मना किया तो उसने हमला कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें