Popup Image
Advertisement

एमआईसी: चौड़ीकरण प्रभावितों से टीडीआर खरीदेगा नगर निगम

अवैध मटन दुकानों पर होगी सख्ती, हटाई जाएंगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावितों को नगरनिगम ने बड़ी राहत दी है। नगर निगम अब उनसे टीडीआर ( ट्रांसफरबेल डेवलपमेंट राइटस) खरीदेगा। अब तक टीडीआर का उपयोग नहीं होने से चौड़ीकरण प्रभावित बेहद परेशान थे। एमआईसी ने सरकार से मिले निर्देशों के बाद टीडीआर खरीदी को मंजूरी दे दी है। अवैध मटन दुकानों के संचालन पर सख्ती होगी और इन्हें हटाया जाएगा। एमआईसी ने बुधवार को कई प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें सबसे बड़ा इश्यू टीडीआर की खरीदी, चौड़ीकरण प्रभावितों को मुआवजे के प्रस्ताव थे।

यह भी मंजूर

Advertisement

कवेलू कारखाने की जमीन पर आवासीय सह व्यवसायिक प्रोजेक्ट। 7.19 हेक्टेयर में फैली इस जमीन पर 816 मकान बनेंगे। इनमें 206 ईडब्ल्यूएस रहेंगे। 2.5 बीएचके के 304 और 3 बीएचके के 304 मकान रहेंगे।

क्षीरसागर बालोद्यान के पास का यूरिनल हटाया जमिर्जा नईम बेग पार्किंग ठेके पर दी जाएगी।

Advertisement

नमामि गंगे योजना के तहत आई एंड डी एसटीपी काम को मंजूरी दी गई।

अवैध मांस-मटन की दुकानें सख्ती से हटाई जाएंगी। इन दुकानों को शहर से बाहर करने का प्रस्ताव एमआईसी में नहीं आ सका।

सिंहस्थ क्षेत्र में सीवरेज, पाइपलाइन डालने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें