Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब लाइट एंड साउंड शो भी फ्री नहीं रहा, 100 रुपए का टिकट लगेगा

7 महीने के मुफ्त संचालन के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने बिना सार्वजनिक सूचना के शुल्क किया लागू

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शकों को आकर्षित करने का दावा करते हुए 7 महीने पहले शुरू किए लाइट एंड साउंड शो को अब चार्जेबल कर दिया है। शो देखने के लिए दर्शनार्थियों को अब 100 रुपए प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा।

महाकाल महालोक परिसर के भीतर आयोजित होने वाला यह लाइट एंड साउंड शो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा था लेकिन इसे देखने के लिए अब श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी होगी। मंदिर प्रबंध समिति ने इस शो को पूरी तरह पेड करते हुए प्रति व्यक्ति 100 रुपए का प्रवेश शुल्क निर्धारित कर दिया है। समिति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। लगभग सात महीनों तक आम जनता और श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह मुफ्त संचालित होने के बाद शो पर शुल्क लगाया गया है। लाइट एंड साउंड शो को मप्र पर्यटन विकास निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 18 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से तैयार किया है।

Advertisement

खर्च डेढ़ लाख, कमाई 15 लाख

कमाई के लिहाज से देखें तो मंदिर समिति को इस फैसले से भारी मुनाफा होने की संभावना है। मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में रोजाना करीब 500 श्रद्धालु शो को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यदि प्रत्येक श्रद्धालु से 100 रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जाता है, तो मंदिर समिति को प्रतिदिन लगभग 50 हजार की आय होगी।

Advertisement

1 महीने में करीब 15 लाख रुपए और सालभर में लगभग 1.8 करोड़ रुपए का राजस्व मिलना तय है। जबकि इसके विपरीत शो के संचालन और रखरखाव पर हर महीने तकरीबन डेढ़ लाख रुपए खर्च होते हैं। ऐसे में यह व्यवस्था मंदिर समिति के लिए एक बड़ा मुनाफे वाला सौदा साबित होगी। सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि प्रबंध समिति की पिछली बैठक में इसका निर्णय हुआ था। शो के खर्च को मेंटेन करने के लिए सभी की सहमति से चार्ज लगाए गए हैं।

शो में दिखाते हैं अवंतिका की गाथा

लोकार्पण सीएम डॉ. मोहन यादव ने 25 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर किया था। लगभग 25 मिनट की अवधि वाले इस शो में अत्याधुनिक वॉटर स्क्रीन, हाईटेक फाउंटेन, लेजर लाइट तथा बेहतरीन साउंड इफैक्ट्स का अद्भुत समन्वय है। इसके माध्यम से आगंतुक श्रद्धालुओं को महाकाल की महिमा, क्षिप्रा के इतिहास और प्राचीन अवंतिका नगरी की गौरवशाली गाथा को जीवंत रूप में दिखाया जाता है।

गणेश मंडपम् में बैरिकेड कूदकर आया श्रद्धालु, सुरक्षाकर्मी से धक्का-मुक्की

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान 11 जून की सुबह गणेश मंडपम में विवाद की स्थिति बन गई। यहां गणेश मंडपम की लाइन से बैरिकेड्स कूदकर वीआईपी (शीघ्र दर्शन) कतार में जबरन घुसने का प्रयास करने वाले दो युवकों और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया है, वहीं नियम तोडऩे वाले युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना गुरुवार (11 जून) सुबह करीब 6.45 बजे की है।

टनल मार्ग से गणेश मंडपम की ओर जाने वाली दर्शन व्यवस्था के दौरान दो युवकों ने नियम तोड़कर बैरिकेड लांघने की कोशिश की और शीघ्र दर्शन की कतार में घुस गए। जब तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो युवकों ने बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी युवकों का कॉलर पकड़ते भी नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी नियम तोडऩे वाले युवकों का विरोध किया और स्थिति को संभालने में मदद की।

कतार तोडऩे से बन सकता था भगदड़ का माहौल
मामले पर मंदिर प्रशासन ने पूरी घटना का वीडियो व अपना वक्तव्य जारी किया है जिसमें मंदिर प्रशासन का कहना है दोनों युवकों द्वारा कतार तोडऩे और बैरिकेड्स लांघने की हरकत से न केवल सामान्य दर्शन व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि वहां भगदड़ जैसी स्थिति बनने का खतरा भी पैदा हो गया था। प्रशासन के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों ने केवल दायित्व का निर्वहन करते हुए युवकों को रोकने का प्रयास किया था लेकिन युवकों ने उनके साथ अभद्रता कर सुरक्षा घेरा तोडऩे की कोशिश की।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें