Advertisement

नृसिंह घाट पर शुजालपुर के श्रद्धालु का छीना बैग ट्रैफिक टीआई को देख आरोपी बैग छोड़ भागे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शुजालपुर से उज्जैन दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का पिट्ठू बैग दो बदमाश ने नृसिंह घाट पुल पर छीन लिया। श्रद्धालु ने जब बैग वापस लेने की कोशिश की तो आरोपियो ने चाकू निकाल लिए और धमकाने लगे। पाइंट चैक करने निकले ट्रैफिक टीआई ने जब यह सीन देखा तो वह दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपियों ने बैग छोड़कर दौड़कर लगा दी। टीआई ने पीछा किया तो एक आरोपी घाट और दूसरा नदी में तैरकर भाग निकला। भागमभाग में एक आरोपी का कीपैड मोबाइल पुलिस के हाथ लगा है। इस आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

 

Advertisement

दरअसल, शुजालपुर के रवि कुशवाह अपने साथी के साथ उज्जैन दर्शन करने आए थे। वह शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नृसिंह घाट पुल पार करने के बाद वाहन से नीचे उतरे थे। इसी दौरान दो युवक आए। इनमें से एक ने सफेद शर्ट और दूसरे ने पीली टी-शर्ट पहन रखी थी। इन्होंने रवि से बैग छीन लिया। कुशवाह ने बैग छुड़ाने की कोशिश तो एक आरोपी ने चाकू निकाल लिया और धमकाने लगा। इसी वक्त पाइंट चैकिंग के लिए निकले ट्रैफिक टीआई इंद्रपाल सिंह का वाहन देख कुशवाह ने मदद के लिए आवाज लगाई तो उन्होंने वाहन रुकवाया और दौड़कर मौके पर पहुंचे।

पुलिस वाहन रुकते और अफसर को आता देख आरोपियों ने पुल के नीचे की तरफ तेजी से दौड़ लगा दी और बैग फेंककर सीढिय़ों से उतरकर घाट पर पहुंच गए। इनमें से एक नदी में कूद गया, जबकि दूसरा घाटों से दौड़ता हुआ भूखी माता की तरफ निकल गया। टीआई ने बैग उठा लिया और वापस लौट आए। इस पकड़ाधकड़ी के बीच आरोपी का मोबाइल पुलिस के हाथ लग गया। युवक तैरते हुए भूखी माता घाट की तरफ निकलकर फरार हो गया।

Advertisement

घटनास्थल पर भीड़ थी लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई
नृसिंह घाट पुल पर जिस जगह वारदात हुई, वहां लोगों की मौजूदगी भी थी। होटल और रेस्टोरेंट खुले हुए थे और लोग भी यहां थे लेकिन किसी ने भी आरोपियों को पकडऩे की हिम्मत नहीं दिखाई। अगर समय पर टीआई नहीं पहुंचते तो आरोपी श्रद्धालु को चाकू से हमला कर घायल भी कर देते।

नृसिंह घाट पुल से गुजर रहा था। इस दौरान दो युवको ने बैग छीन लिया। जब बैग वापस मांगा तो इनमें से एक ने चाकू निकाल लिया और धमकाने लगा। इस बीच मदद के लिए आवाज लगाई तो पुलिस अफसर पहुंचे और बैग छुड़वाने में मदद की। आरोपी मौके से भाग निकले।
रवि कुशवाह, शुजालपुर

Advertisement

ट्रैफिक पाइंट चैक करने निकला था। नृसिंह घाट पुल के पास श्रद्धालु ने मदद के लिए आवाज लगाई। दौड़कर जब मैं वहां पहुंचा तो दो युवकों ने बैग छीन लिया था। श्रद्धालु बैग हासिल करने के लिए उनसे भिड़ा हुआ था। दौड़कर पीछा किया तो आरोपी सीढिय़ों से उतरकर भाग निकले। इनमें से एक का कीपैड मोबाइल छूट गया है। इस महाकाल थाने भेजा है। मोबाइल से आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
इंद्रपालसिंह, ट्रैफिक टीआई

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें