Popup Image
Advertisement

डबरी में डूबने से दो किशोरों की मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घट्टिया थाना के नवोदय विद्यालय के पास स्थित डबरी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इनमें नाम प्रज्ञान पिता नरेश विमल (15) और रोशन पिता मुकेश बरेठा (14) बताए गए हैं।

Advertisement

टीआई करण खोवाल ने बताया कि प्रज्ञान मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। उसकी बहन की नवोदय विद्यालय में अनुकंपा नियुक्ति हुई है। तीनों भाई-बहन यहीं पर रहते हैं। दूसरे बच्चे रोशन का पिता मुकेश विद्यालय की मैस में हेल्पर है। दोनों घर से बिना बताए डबरी पर नहाने सोमवार को गए थे।

जब रात तक घर नहीं पहुंचे तो इनकी खोजबीन शुरू हुई। मंगलवार सुबह परिजन जब डबरी के पास पहुंचे तो यहां प्रज्ञान का शव मिला। डबरी के भीतर खोजबीन की गई तो रोशन की लाश भी बरामद हो गई। माना जा रहा है कि दोनों डबरी पर नहाने गए होंगे और हादसे का शिकार हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए। यहां से पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें