महिला ने जहर खाकर दी जान

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महिला ने अज्ञात कारणों से घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।पुलिस ने बताया कि आरती पति जितेंद्र (38) निवासी तिरुपति डायमंड हाटकेश्वर ने 12 जुलाई को घर में जहर खा लिया था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति फर्नीचर का काम करते हैं। घटना का कारण अज्ञात है।
ई-रिक्शा चार्ज करते करंट लगा, युवक की मौत
उज्जैन। भैरवगढ़ के आबूखाना में बीती रात घर में ई रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मनोहरलाल पिता मेहरबान (३५) ई रिक्शा चलाता था। सोमवार रात करीब 10 बजे वह चार्जिंग के लिये ई रिक्शा को कनेक्ट कर रहा था। वायर कटा होने की वजह से उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। भाई अशोक ने बताया कि मनोहर के दो बच्चे हैं और वह घर का इकलौता कमाने वाला शख्स था।









