Advertisement

10 साल के छात्र का गला काटकर मैदान में फेंका

खेलने गया था इकलौता बेटा, लेकिन लौटा नहीं, लाश पकड़कर रोता-बिलखता रहा पिता

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज शुजालपुर। शाजापुर जिले के कालापीपल में 10 साल के बच्चे की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास खाली ग्राउंड में फेंक दिया गया। गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चोट के निशान मिले हैं। लाश को पकड़कर पिता रोता-बिलखता रहा। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नांदनी निवासी प्रियांशु मेवाड़ा के रूप में हुई। वह नांदनी के आकाश पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र था।

शनिवार को उसका खून से सना शव मिला। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया। मृतक के पिता सुरेश मेवाड़ा के मुताबिक, प्रियांशु गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद से लापता था। उसे आखिरी बार शाम करीब 7 बजे गांव के पास बिजली कंपनी के पावर ग्रिड के पास खाली मैदान में देखा गया था, जहां अक्सर बच्चे खेलते हैं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने कालापीपल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में ही गांव पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह गांव के पास पावर ग्रिड के नजदीक खाली मैदान में प्रियांशु का खून से सना शव मिला।

Advertisement

गले पर धारदार हथियार से वार के निशान

शव मिलने पर परिजन ने कालापीपल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में पता चला कि घटना से पहले किसी ने प्रियांशु से गुटखा पाउच मंगवाया था। इसके बाद वह लापता हो गया। इसी सुराग पर पुलिस ने पहले एक नाबालिग को संदेह के दायरे में लिया। जांच आगे बढऩे पर एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

Advertisement

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया। बाद में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पीएम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
एसडीओपी निमेष देशमुख ने बताया कि आरोपी ने गुटखा मंगवाया था। गुटखा लेकर आने के बाद छात्र ने आरोपी से कहा था कि दोबारा गुटखा लाकर नहीं दूंगा। इससे आरोपी नाराज हो गया। अपने 2 और साथियों के साथ मिलकर गुरुवार रात 8 बजे हत्या की। पहले बच्चे का गल घोंटा। इसके बाद चाकू से गला काट दिया। प्रियांशु दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तीन संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें