Advertisement

24 को बुध मार्गी, 27 से शनि होंगे वक्री : मिथुन, सिंह और वृश्चिक को बंपर लाभ, साझेदारी-निवेश में बरतें सतर्कता

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जुलाई का अंतिम सप्ताह ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। 24 जुलाई को बुद्धि और व्यापार के कारक बुध अपनी उल्टी चाल समाप्त कर मार्गी होंगे। वहीं, इसके ठीक तीन दिन बाद यानी 27 जुलाई से न्याय के देवता शनि मीन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चलेंगे। शनि 11 दिसंबर तक कुल 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन दोनों बड़े ग्रहों के फेरबदल का असर करियर, कारोबार, वित्तीय निर्णय, शिक्षा, संचार और तकनीकी क्षेत्र पर मिलाजुला रहेगा। विशेष रूप से शनि की साढ़ेसाती और ढैया से प्रभावित जातकों के लिए यह अवधि आत्ममंथन, जिम्मेदारियों की समीक्षा और धैर्य के साथ आगे बढऩे का समय मानी गई है।

Advertisement

गणेश उपासना व गोसेवा से मजबूत होगे बुध

ज्योतिषाचाय पं. रामचंद्र नायक के अनुसार बुध गत 29 जून से वक्री चल रहे हैं और 24 जुलाई को मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद संचार, व्यापार, वित्तीय निर्णय, तकनीकी कार्यों और लंबे समय से लंबित योजनाओं में गति आने की संभावना है। जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर मानी जाती है, उनके लिए गणेश उपासना, गाय की सेवा और वाणी पर संयम रखने जैसे पारंपरिक उपाय बताए गए हैं।

Advertisement

मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वाले फायदे में

पं. नायक ने बताया बुध का यह राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए अपेक्षाकृत बेहद अनुकूल माना जा रहा है। मिथुन राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए आय, व्यापार और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ, व्यापार विस्तार और भूमि या वाहन संबंधी योजनाओं में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है।

Advertisement

जातकों को अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढऩे का मौका
27 जुलाई से मीन राशि में वक्री होकर शनि 11 दिसंबर तक कुल 138 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे। पं. नायक के अनुसार यह अवधि हर व्यक्ति के लिए अपने कर्म, जिम्मेदारियों और भविष्य की दीर्घकालिक योजनाओं की समीक्षा करने का समय होती है। इस दौरान जातकों को अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढऩे का मौका मिलता है।

साढ़ेसाती व ढैया वाले बरतें सावधानी
पं. नायक ने बताया शनि की इस चाल से मेष, वृष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए नए सुनहरे अवसर और धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। दूसरी ओर, साढ़ेसाती से प्रभावित मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों तथा ढैया से प्रभावित धनु और सिंह राशि के जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी। इन पांच राशियों को कॅरियर, वित्तीय निर्णयों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में धैर्य, कड़ा अनुशासन और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें